Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Sikhar News
जांजगीर। पुलिस ने डकैती का प्रयास करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पिस्तौल, कारतूस, सब्बल, चाकू और नकाब बरामद हुए हैं। आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राहुल अग्रवाल निवासी श्याम सुपर मार्केट पेंड्री रोड जांजगीर ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 5 अक्टूबर की रात 2:00 बजे दुकान के शटर तोड़ने की आवाज सुनकर वह अपने पिता के साथ बाहर गया। इस दौरान तीन नकाबपोश व्यक्ति शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे थे।…
open school result रायपुर, 7 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने अगस्त 2025 में आयोजित दूसरी मौका परीक्षा (Supplementary Exam) के परिणामों की घोषणा कर दी है। जारी आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 12वीं में कुल 46.28 प्रतिशत और कक्षा 10वीं में सिर्फ 30.02 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। Chirimiri Coal Mine : चिरमिरी कोयला खदान में भीषण विस्फोट: बारूद फिलिंग के दौरान हुआ हादसा, 8 मजदूर घायल बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जो विद्यार्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके हैं, उनके लिए अब तीसरी परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए पंजीयन…
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। महिलाओं की शांति और सुरक्षा पर हुई बहस के दौरान पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दा उठाने की कोशिश की, जिस पर भारतीय प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने पड़ोसी देश को कड़ा जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान आज भी “भ्रम की दुनिया” में जी रहा है। 500 crore fraud: बिटकॉइन ने छीना बुजुर्गों का भरोसा, मलेशिया घुमा कर लूटी कमाई हरीश ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाकर दुनिया को गुमराह करने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी…
urla knife attack रायपुर, 6 अक्टूबर 2025। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र में रविवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसमें तीन अज्ञात बदमाशों ने एक होटल संचालक पर चाकू से हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना बीरगांव के सिंघानिया चौक के आगे, सोनी प्लाईवुड के पीछे स्थित यादव होटल की है। घायल होटल संचालक को इलाज के लिए एनकेडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। STF jawan dies: तेज रफ्तार और लापरवाही ने ली STF जवान समेत तीन युवकों की जान प्राप्त जानकारी के अनुसार, होटल संचालक जनक…
बालोद। जिले के नर्राटोला गांव में चोरी की घटना को अंजाम देने आए चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर रस्सी से बांध दिया और जमकर पीटा। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि चोरी में उसके साथ दो नाबालिग भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों ने पहले चिखली गांव में भी चोरी की थी। चोरी के 20 हजार रुपए कैश और सोने-चांदी के सामान को उन्होंने दल्लीराजहरा और चिखली गांव के बीच जंगल में गड्डा खोदकर छिपा रखा था। नर्राटोला गांव में तीनों आरोपी चोरी की योजना बनाकर एक…
महासमुंद। जिले के कोमाखान क्षेत्र के ग्राम बिडोरा में भालुओं के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। सोमवार को जंगल में लकड़ी व अन्य संसाधन लेने गए तीन ग्रामीणों पर अचानक दो भालुओं और उनके शावकों ने हमला कर दिया। Hasdeo River Incident: पिकनिक ने छीनी हंसी, हसदेव नदी हादसे में एक की मौत, दो की तलाश हमले में दानबाई ठाकुर (60), छबिलाल साहू (49) और सावित्री ठाकुर (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी के सिर, हाथ और कमर में गहरी चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और…
Shilpa Shetty : ₹60 करोड़ धोखाधड़ी मामला: शिल्पा शेट्टी से EOW की 5 घंटे लंबी पूछताछ, बढ़ी मुश्किलें
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कथित ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बढ़ती दिख रही हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सोमवार को एक्ट्रेस के घर पहुंचकर उनसे करीब साढ़े चार से पाँच घंटे तक लंबी पूछताछ की। इस दौरान EOW ने शिल्पा शेट्टी का विस्तृत बयान दर्ज किया। Liquor Scam :13 दिन की EOW रिमांड खत्म: पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल कोर्ट में पेश, न्यायिक हिरासत पर फैसला। क्या है पूरा मामला? यह मामला शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की अब बंद हो चुकी कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ से…
मेष राशि (Aries) आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत को लेकर सावधान रहें, कुछ जांचें करानी पड़ सकती हैं। माताजी की किसी जिम्मेदारी को निभाने में कठिनाई हो सकती है। परिवार को समय दें। मनचाही इच्छा पूरी होगी जिससे प्रसन्नता रहेगी। वृषभ राशि (Taurus) आज सोच-समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। किसी पर अधिक निर्भर न रहें। धन में वृद्धि के योग हैं। माताजी की पुरानी समस्या उभर सकती है। संतान की नौकरी को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। कानूनी मामलों में पिताजी की सलाह लाभदायक होगी।…
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर 5 नवम्बर को नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी ने स्नेहपूर्वक छत्तीसगढ़ आगमन की सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव, सम्मान और अपार हर्ष का विषय है कि…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को छत्तीसगढ़ आगमन हेतु सादर आमंत्रित किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी…

