Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Sikhar News
🔷 दोबारा अपराध में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की दी गई चेतावनी 🔷️ अभियान के दौरान सारंगढ़ अनुविभाग के 19 अपराधी रहे उपस्थित 🔷️जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेंद्र पटेल के निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं पूर्व अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को थाना सारंगढ़ में पुलिस अनुविभाग सारंगढ़ अंतर्गत थाना कोतवाली, कोसीर, केडार एवं चौकी कनकबीरा के निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश, आदतन बदमाश,…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/सारंगढ़ जवाहर मेला ग्राउंड में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश एवं ताराचंद देवांगन जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस संगठन के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी, नेट परीक्षा पेपर लीक और दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन तथा मोदी सरकार की बर्बरता के विरोध में कांग्रेसियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। पुतला दहन में विधायक पूर्व विधायक जिला प्रकोष्ठ व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी तो दूसरी ओर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात…
एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित। 🔸 जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का खाका तैयार। 🔸 ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुदृढ़ करने दिए कड़े निर्देश। 🔸 जिला स्तर पर ‘परिवार परामर्श केंद्र’ के माध्यम से महिलाओं , बच्चों व वृद्धजनों से संबंधित शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण। 🔸 सुरक्षा व्यवस्था के तहत अब बिना हेलमेट के दोपहिया चालकों को पेट्रोल न देने का सख्त अभियान शुरू। जिले में बुनियादी पुलिसिंग को मजबूत करने, अपराधों पर लगाम लगाने और अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई…
*सारंगढ़-बिलाईगढ़* *14.07. 2026* 🔶 *नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक (SP) श्री सुनील शर्मा द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई।* 🔶 *आम जनता की सुरक्षा और उनका विश्वास ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता: एसपी सुनील शर्मा* 🔶 *अवैध शराब, सट्टा-जुआ और असामाजिक तत्वों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई।* जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस में आज से एक नए नेतृत्व की शुरुआत हुई है। वर्ष 2017 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी श्री सुनील शर्मा ने जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नए…
New व्यापार अनुज्ञप्ति (New Trade License) नवीन अन्त्योदय राशनकार्ड / प्राथमिकता राशनकार्ड / निराश्रित (एकल) राशनकार्ड / निःशक्तजन राशनकार्ड हेतु आवेदन। अन्त्योदय राशनकार्ड, प्राथमिकता राशनकार्ड, निराश्रित (एकल) राशनकार्ड, निःशक्तजन राशनकार्ड एवं सामान्य राशनकार्ड में सदस्य जोड़ने हेतु आवेदन। अन्त्योदय राशनकार्ड, प्राथमिकता राशनकार्ड, निराश्रित (एकल) राशनकार्ड, निःशक्तजन राशनकार्ड एवं सामान्य राशनकार्ड से सदस्य विलोपित करने हेतु आवेदन। APL Ration Card हेतु आवेदन। विवाह प्रमाण पत्र, आवश्यक साफ सफाई व्यवस्था(ग्रामीण क्षेत्र) आदि। प्रशिक्षण के दौरान उपरोक्त सभी सेवाओं की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं सेवा संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी जिले के समस्त सेवा सेतु प्रबंधक को प्रदान…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। खरीफ सीजन के दौरान किसानों को अपेक्स बैंक में ऋण वितरण एवं बैंकिंग सेवाओं में हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन किसान नेता एवं अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ ग्रामीण राकेश पटेल के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें बैंक की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि अपेक्स बैंक की अव्यवस्थाओं के कारण किसानों को ऋण, केसीसी राशि एवं अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए बार-बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे किसानों का समय और आर्थिक…
इंद्रावती नदी के संरक्षण, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा किसानों, ग्रामीणों और आदिवासी समुदायों के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति, जिला बस्तर की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। समिति के संभागीय सचिव सुभाष कश्यप द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार जिला बस्तर कार्यकारिणी में पूरन सिंह कश्यप को अध्यक्ष तथा जगदू राम कश्यप को सचिव नियुक्त किया गया है। समिति ने जिले के विभिन्न विकासखंडों, तहसीलों और ग्रामीण क्षेत्रों से सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों…
स्वामी आत्मानंद स्कूल पेंड्रावन की दुर्दशा उजागर: सुरक्षा और व्यवस्थाओं की पोल खोल, प्रशासन की नींद कब खुलेगी? सारंगढ़-बिलाईगढ़/पेंड्रावन। ग्राम पेंड्रावन का स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय इन दिनों बदहाली और अव्यवस्था का ऐसा उदाहरण बना हुआ है, जो शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। सरकारी खर्च से संचालित यह मॉडल स्कूल बदइंतजामी के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जिसका सीधा असर बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई पर पड़ रहा है। मुख्य गेट बिना दरवाजे के—स्कूल असुरक्षा का खुला मैदान सूत्र बताते हैं कि विद्यालय के मुख्य गेट में कुछ महीने पहले तक दरवाजा…
पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी… कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित! कलेक्टर के सख्त तेवर… दोषी अधिकारी पर गिरी गाज, मचा हड़कंप! देवराज दीपक सारंगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पत्रकार पोश राम साहू के साथ मारपीट करने वाले कृषि विभाग के अधिकारी पर आखिरकार प्रशासन का डंडा चल गया है। लंबे समय से चर्चा में रहे इस मामले में अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और जांच के बाद दोषी पाए गए अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश…
सारंगढ़ (ग्रामीण) से बड़ी खबर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ (ग्रामीण) की नई कार्यकारिणी सूची जारी की गई है, जिसमें क्षेत्र के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इस सूची में किशन कुमार चौहान (सूवरगुड़ा) का नाम भी शामिल है, जिससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। किशन कुमार चौहान (सूवरगुड़ा) लंबे समय से कांग्रेस संगठन के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी मेहनत और निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर किशन कुमार चौहान (सूवरगुड़ा) ने विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े,…

