Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Sikhar News
रायपुर 3 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने छत्तीसगढ़ में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बीते पखवाड़े भर में प्रदेशभर में 31 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 22 लाख लोगों ने जांच और उपचार की सेवाएं प्राप्त कीं। विशेष बात यह रही कि इन शिविरों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। यह इस तथ्य को प्रमाणित करता है कि अब ग्रामीण अंचलों में भी महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रही हैं। यह सहभागिता अभियान के उस मूल विचार को सशक्त…
रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 162 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनमें नवीन सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने मेला स्थल पर डोम निर्माण, तेलासी-भंडारपुरी मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा कुटेसर प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि समाज से पाँच युवा…
रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/महिलाएं आज जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। तकनीक ने पूरी दुनिया के उत्पादों को फिंगरटिप्स पर ला दिया है और अब डिजिटल माध्यम से वैश्विक बाजार तक पहुँचना संभव हो गया है। इसी उद्देश्य से बिहान की दीदियों को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि छत्तीसगढ़ के उत्पाद देश और दुनिया के बाजारों तक पहुँच सकें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा पॉलिसी वॉच द्वारा आयोजित बिहान दीदियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…
रायपुर 03 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ,पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, मुख्य सचिव श्री विकास शील, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम,…
Karur stampede case मदुरै | 3 अक्टूबर 2025| तमिलनाडु के करूर जिले में 27 सितंबर को हुए भगदड़ कांड के बाद CBI जांच की मांग को लेकर दायर याचिकाओं को मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि “पूरी जांच खत्म किए बिना CBI को जिम्मेदारी नहीं सौंपी जा सकती।” mermaid baby: धमतरी में हुआ दुर्लभ जन्म, पैर जुड़ा होने के कारण ‘मरमेड’ दिखा नवजात साथ ही अदालत ने यह भी आदेश दिया कि जब तक इस तरह की रैलियों के लिए स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) नहीं बन जाती,…
mermaid baby धमतरी | 3 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला अस्पताल में एक महिला ने एक अत्यंत दुर्लभ शारीरिक विकृति से पीड़ित नवजात को जन्म दिया, जिसे मेडिकल भाषा में ‘मरमेड सिंड्रोम’ (Sirenomelia) कहा जाता है। इस दुर्लभ स्थिति में नवजात के दोनों पैर आपस में जुड़े हुए थे, जिससे उसका शरीर का निचला हिस्सा जलपरी (मरमेड) की तरह दिखाई दे रहा था। Donald Trump : भारत के स्वाभिमान पर पुतिन को भरोसा: “मोदी किसी का अपमान नहीं सहेंगे” केवल 3 घंटे जीवित रहा नवजात जन्म के बाद शिशु को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया, लेकिन वह केवल…
IAF statement on F16 and JF17 नई दिल्ली | 3 अक्टूबर 2025| भारतीय वायुसेना (IAF) प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने पाकिस्तान द्वारा बार-बार किए जा रहे इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है कि उनके फाइटर जेट्स ने भारतीय वायुसेना के किसी विमान को मार गिराया है। उन्होंने दो टूक कहा कि “ये सब मनोहर कहानियां हैं, अगर पाकिस्तान के पास सबूत हैं, तो दुनिया के सामने लाकर दिखाए।” पुतिन का दावा- अमेरिका के दबाव में कभी नहीं झुकेगा भारत 🇮🇳 भारत ने F-16 और JF-17 को गिराया: IAF एयर चीफ ने आगे दावा किया कि…
CGBSE 10th 12th Form रायपुर | 3 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा के लिए स्वाध्यायी विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। मंडल ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि आवेदन केवल मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से ही किए जा सकेंगे। पिकअप का कहर: बलरामपुर में युवक को जोरदार टक्कर मारी, गंभीर घायल आवेदन प्रक्रिया: पूरी तरह ऑनलाइन CGBSE ने सभी संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके छात्र-छात्राएं समय सीमा के भीतर आवेदन…
money laundering case रायपुर | 3 अक्टूबर 2025| देशभर में साइबर अपराधों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) का बड़ा अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े बहुचर्चित मामले में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा हुआ है, जिसमें रायपुर ज़ोनल कार्यालय की भूमिका सबसे अहम रही है। पिकअप का कहर: बलरामपुर में युवक को जोरदार टक्कर मारी, गंभीर घायल ईडी ने देश के 28 से अधिक शहरों में फैले अपने कार्यालयों के माध्यम से एक समन्वित कार्रवाई शुरू की है। रायपुर जोन ने सबसे बड़े अवैध बेटिंग…
बलरामपुर, छत्तीसगढ़। जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद प्राथमिक इलाज के बाद उसे तत्काल रायपुर के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। Military Infrastructure : इतिहास-भूगोल बदल जाएगा: पाक ने हिमाकत की तो भारत का कड़ा जवाब दुर्घटनास्थल से फरार हुआ ड्राइवर यह भीषण सड़क हादसा किस थाना क्षेत्र में हुआ, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन घटना के बाद इलाके में हड़कंप…

