Close Menu
sikharnews.comsikharnews.com

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस सचिव का जिम्मेदारी मिलने पर किशन कुमार चौहान (सूवरगुड़ा) ने वरिष्ठ नेताओं का किया आभार व्यक्त”

    April 10, 2026

    अवैध गांजा परिवहन पर थाना सरिया की लगातार बड़ी कार्यवाही 🔸उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे स्विफ्ट डिजायर कार से 62 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद।

    April 8, 2026

    25 लाख बनाम 5 लाख: पत्रकार भवन पर संग्राम, ‘प्रेस क्लब’ नहीं ‘पत्रकार सदन’ की उठी मांग!”

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    sikharnews.comsikharnews.com
    Instagram YouTube WhatsApp
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • राशिफ़ल
    • बैंकिंग
    • सरकारी नौकरी
    • अन्य
    sikharnews.comsikharnews.com
    Home»अन्य»वैज्ञानिक पद्धति और नवाचारी खनन के माध्यम से विकास और पारदर्शिता की नई कहानी लिख रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय.
    अन्य

    वैज्ञानिक पद्धति और नवाचारी खनन के माध्यम से विकास और पारदर्शिता की नई कहानी लिख रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय.

    Sikhar NewsBy Sikhar NewsOctober 6, 2025Updated:October 13, 2025No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads

    रायपुर 6 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। यहां लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट, सोना, हीरा और कॉपर जैसे बहुमूल्य खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। हाल की खोजों से राज्य क्रिटिकल और दुर्लभ खनिजों के क्षेत्र में और सशक्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आईएसएम धनबाद और छत्तीसगढ़ भौमिकी एवं खनन संचालनालय, तथा कोल इंडिया और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के मध्य महत्वपूर्ण एमओयू हस्ताक्षरित हुए। साथ ही 5 माइनिंग ब्लॉकों की एनआईटी जारी की गई और 9 खदानों को प्रिफर्ड बिडर आदेश प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने खनिज ऑनलाइन 2.0, डीएमएफ पोर्टल तथा रेत खदानों की ऑनलाइन नीलामी के लिए रिवर्स ऑक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खनिजों का विवेकपूर्ण उपयोग और उद्योगों का संतुलित विकास देश की प्रगति के लिए आवश्यक है। छत्तीसगढ़ में खनन और नए उद्योगों की अपार संभावनाओं को देखते हुए पारदर्शी खनन नीति, ई-नीलामी और डिजिटल निगरानी की व्यवस्था ने इस क्षेत्र को नई दिशा दी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष डीएमएफ से 1,673 करोड़ रुपये का अंशदान प्राप्त हुआ, जिससे 9,362 विकास कार्य स्वीकृत किए गए। वर्ष 2024-25 में राज्य को 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने लिथियम ब्लॉक की नीलामी की है। अब तक 60 खनिज ब्लॉकों की नीलामी पूरी हो चुकी है और पाँच नए ब्लॉकों की निविदा आज जारी की गई है। यह पारदर्शी प्रक्रिया राज्य के आर्थिक विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत जिला खनिज न्यास नियम-2025 लागू किए गए हैं। डीएमएफ पोर्टल 2.0 से निगरानी और प्रबंधन की प्रक्रिया को सशक्त किया गया है, जिसके लिए भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को सम्मानित भी किया है।
    उन्होंने कहा कि नई रेत नीति-2025 से पारदर्शिता बढ़ी है और जल्द ही 200 से अधिक रेत खदानों की ई-नीलामी की जाएगी। सतत खनन के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज क्रिटिकल मिनरल्स के लिए माइनिंग कॉर्पोरेशन और कोल इंडिया लिमिटेड के मध्य एमओयू हुआ है। वहीं क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने हेतु आईआईटी रुड़की और आईएसएम धनबाद के साथ भी एमओयू साइन किए गए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक और सतत खनन के माध्यम से छत्तीसगढ़ विकास और पारदर्शिता की नई कहानी लिख रहा है। छत्तीसगढ़ निश्चित ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

    छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार माइनिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय और नवाचारी कार्य कर रही है। खनन से राजस्व और रोजगार दोनों बढ़े हैं तथा सरकार युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर कुशल मानव संसाधन तैयार कर रही है। राज्य में अब टिन से निकलने वाले स्लज से दो नए तत्वों का उत्पादन शुरू हुआ है। साथ ही क्रिटिकल ओअर रिसाइक्लिंग और ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 28 प्रकार के खनिजों का खनन होता है, जिनमें टिन, बॉक्साइट, कोयला, लाइमस्टोन और आयरन ओर प्रमुख हैं।

    मुख्य सचिव श्री विकासशील ने कहा कि नौ वर्ष बाद माइनिंग कॉन्क्लेव का पुनः आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्टेकहोल्डर्स के सुझावों को नीति निर्माण में शामिल करना और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। खनिज क्षेत्र प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

    मुख्य सचिव ने पारदर्शिता, तकनीकी उपयोग, जल संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, सौर ऊर्जा और ई-वेस्ट रिसाइक्लिंग को भविष्य की आवश्यकता बताया। उन्होंने राज्य की नई उद्योग नीति की सराहना करते हुए कहा कि इससे बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होंगे।

    खनिज विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए प्रदेश में खनिज उपलब्धता, नीलामी की पारदर्शी व्यवस्था, उत्खनन में नवीन तकनीकों के उपयोग, विभाग की उपलब्धियों और गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। संचालक भौमिकी एवं खनिज साधन श्री रजत बंसल ने भी अपने विचार साझा किए।

    *प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना की गाइडलाइन और डीएमएफ पोर्टल 2.0 का विमोचन*

    छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025 में मुख्यमंत्री श्री साय ने खनिज न्यास निधि का प्रभावित क्षेत्रों में उपयोग, कुशल प्रबंधन, पारदर्शिता, सुशासन, प्रभावी संचालन एवं निगरानी को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डीएमएफ पोर्टल 2.0 का विमोचन किया।
    इस पोर्टल में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY) की गाइडलाइनों के अनुरूप और छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 (संशोधित 2025) में किए गए संशोधनों को शामिल किया गया है।

    *मुख्यमंत्री ने खनिज ऑनलाइन पोर्टल 2.0 का किया शुभारंभ*

    खनिज विभाग ने खनिज ऑनलाइन पोर्टल 1.0 का उन्नयन कर 2.0 संस्करण तैयार किया, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री साय ने किया।
    यह पोर्टल खनन प्रबंधन यात्रा में एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। यह केवल तकनीकी उन्नयन नहीं, बल्कि राज्य की पारदर्शिता, जिम्मेदारी और विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। खनिज ऑनलाइन 2.0 छत्तीसगढ़ के खनन प्रबंधन को देश भर में एक मॉडल सिस्टम के रूप में स्थापित करेगा और आने वाले वर्षों में राज्य की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    *मुख्यमंत्री ने एमएसटीसी द्वारा निर्मित रेत खदानों के रिवर्स ऑक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*

    राज्य सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की अवधारणा को साकार करते हुए रेत खदानों की पारदर्शी और निष्पक्ष नीलामी के लिए भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम एमएसटीसी के साथ एमओयू किया है।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने आज एमएसटीसी द्वारा निर्मित रिवर्स ऑक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पहल से रेत खदानों का आबंटन तेज गति से होगा और प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को पर्याप्त मात्रा में रेत उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही राज्य की सरकारी एवं निजी अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए रेत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।इसके अलावा, करोड़ों रुपये की रॉयल्टी एवं करों से राज्य के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

    *मुख्यमंत्री ने गौण खनिज खदानों को दिए स्टार अवॉर्ड*

    मुख्य खनिजों की तर्ज पर राज्य में गौण खनिज खदानों में भी स्टार रेटिंग प्रणाली के अंतर्गत समुचित एवं वैज्ञानिक पद्धति से खनन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। पर्यावरण प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण और सुरक्षा मानकों का पालन कर बेहतर कार्य करने वाली 43 खदानों को स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने खदान संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।इनमें 3 खदानों को 5 स्टार, 32 खदानों को 4 स्टार और 8 खदानों को 3 स्टार अवॉर्ड दिए गए।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, एसईसीएल बिलासपुर के मुख्य महाप्रबंधक श्री हरीश दुहन, तथा खनिज एवं उद्योग क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Sikhar News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Related Posts

    “सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस सचिव का जिम्मेदारी मिलने पर किशन कुमार चौहान (सूवरगुड़ा) ने वरिष्ठ नेताओं का किया आभार व्यक्त”

    April 10, 2026

    अवैध गांजा परिवहन पर थाना सरिया की लगातार बड़ी कार्यवाही 🔸उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे स्विफ्ट डिजायर कार से 62 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद।

    April 8, 2026

    25 लाख बनाम 5 लाख: पत्रकार भवन पर संग्राम, ‘प्रेस क्लब’ नहीं ‘पत्रकार सदन’ की उठी मांग!”

    March 17, 2026

    Comments are closed.

    Live Score
    Don't Miss

    “सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस सचिव का जिम्मेदारी मिलने पर किशन कुमार चौहान (सूवरगुड़ा) ने वरिष्ठ नेताओं का किया आभार व्यक्त”

    Sikhar NewsApril 10, 2026

    सारंगढ़ (ग्रामीण) से बड़ी खबर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ (ग्रामीण) की नई कार्यकारिणी सूची जारी…

    अवैध गांजा परिवहन पर थाना सरिया की लगातार बड़ी कार्यवाही 🔸उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे स्विफ्ट डिजायर कार से 62 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद।

    April 8, 2026

    25 लाख बनाम 5 लाख: पत्रकार भवन पर संग्राम, ‘प्रेस क्लब’ नहीं ‘पत्रकार सदन’ की उठी मांग!”

    March 17, 2026

    खरसिया कस्टोडियल डेथ मामला: रमेश चौहान की मौत पर उबाल, चौहान समाज की हजारों की रैली—न्यायिक जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    March 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    About Us
    About Us

    संपादक -गिरवर लाल जाटवर
    📞 Mobile: +91-7974830747
    📧 Email: sikharnewschainal@gmail.com

    📍 Address: Salhe, Post Chhind, Tehsil Sarangarh, District Sarangarh-Bilaigarh, Chhattisgarh – 496445

    Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    “सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस सचिव का जिम्मेदारी मिलने पर किशन कुमार चौहान (सूवरगुड़ा) ने वरिष्ठ नेताओं का किया आभार व्यक्त”

    April 10, 2026

    अवैध गांजा परिवहन पर थाना सरिया की लगातार बड़ी कार्यवाही 🔸उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे स्विफ्ट डिजायर कार से 62 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद।

    April 8, 2026

    25 लाख बनाम 5 लाख: पत्रकार भवन पर संग्राम, ‘प्रेस क्लब’ नहीं ‘पत्रकार सदन’ की उठी मांग!”

    March 17, 2026
    Most Popular

    “सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस सचिव का जिम्मेदारी मिलने पर किशन कुमार चौहान (सूवरगुड़ा) ने वरिष्ठ नेताओं का किया आभार व्यक्त”

    April 10, 2026

    liquor scam: छत्तीसगढ़ में शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़, ईडी पूछेगी 30 अफसरों से सवाल

    October 1, 2025

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी समारोह:PM मोदी RSS पर डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे

    October 1, 2025
    © 2026 Sikharnews. Designed by Nimble Technology.
    • Homepage
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.