Close Menu
sikharnews.comsikharnews.com

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ 🟦 दिनांक – 31.08.2026 🔷 निगरानी, गुंडा एवं आदतन बदमाशों सहित पूर्व अपराधियों की थाना सारंगढ़ में ली गई परेड 🔷 अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन-यापन करने दी गई समझाइश

    August 31, 2026

    सारंगढ़ मेला ग्राउंड में जिला कांग्रेस ने किया मोदी का पुतला दहन” राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठी चार्ज की बर्बरता के विरोध में हुआ प्रदर्शन

    July 22, 2026

    जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने ली प्रथम प्रेस वार्ता

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    sikharnews.comsikharnews.com
    Instagram YouTube WhatsApp
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • राशिफ़ल
    • बैंकिंग
    • सरकारी नौकरी
    • अन्य
    sikharnews.comsikharnews.com
    Home»अन्य»मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की वृद्धजनों के लिए ‘ सियान गुड़ी’ खोलने की पहल.
    अन्य

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की वृद्धजनों के लिए ‘ सियान गुड़ी’ खोलने की पहल.

    Sikhar NewsBy Sikhar NewsOctober 2, 2025Updated:October 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads

    रायपुर 02 अक्टूबर 2025/* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश में बुजुर्गों की बेहतर देखभाल के लिए “सियान गुड़ी” खोलने की पहल के बाद कोरिया के जिला अस्पताल परिसर में प्रदेश का पहला बुजुर्ग स्वास्थ्य एवं देखभाल केंद्र शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े एवं कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।

    *विधायक बोले वृद्धजन दिवस पर कोरिया को मिला अनमोल तोहफ़ा*
    कार्यक्रम में विधायक श्री राजवाड़े ने कहा कि आज वृद्धजन दिवस पर जिले को मिली यह सुविधा वास्तव में एक बड़ा तोहफ़ा है। उन्होंने कहा, हमारे बुजुर्गों ने जीवन भर समाज और परिवार को संवारने में योगदान दिया है। उनकी देखभाल और उपचार के लिए यह केंद्र अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

    *कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा इस उम्र में भीड़ और दर्द सबसे बड़ी समस्या*
    कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि उम्र बढ़ने पर घुटनों, एड़ियों और अन्य रोगों से पीड़ित होना सामान्य बात है। उन्होंने कहा, हम सबको इस अवस्था से गुजरना है। बुजुर्ग अवस्था में सबसे बड़ी समस्या भीड़ से बचाव और दर्द से राहत की होती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप यह बुजुर्ग देखभाल केंद्र शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि महज डेढ़ माह में यह केंद्र बनकर तैयार हुआ है।

    उन्होंने बुजुर्गों से अपील की कि वे इस केंद्र की जानकारी अपने आसपास के अन्य वृद्धजनों तक भी पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने बताया कि ‘वयोवृद्ध एक्सप्रेस’ भी चलायी जा रही है, ताकि वे बुजुर्ग जो अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते, उनके घर तक ही जांच और उपचार की सुविधा दी जा सके। विधायक श्री राजवाड़े, कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी व जनप्रतिनिधियों ने बुजुर्गो को पुष्प, शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया और इन प्रतिनिधियों ने नई पीढी से इन बुजुर्गो के देखभाल के साथ आत्मीय संवाद बनाए रखने की अपील की।

    *बुजुर्गों के लिए अत्याधुनिक उपकरण और थेरेपी*
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि बुजुर्ग स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें ट्राइसाइकिल, बैलेंस बोर्ड, फुट मसाजर, पैरेलल बार, स्टेयर क्लाइंबिंग, ट्रेडमिल, मसाज चेयर, ट्रैक्शन और वैक्स बाथ जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यहां फिजियोथेरेपी और पंचकर्म जैसी सेवाएं भी बुजुर्गों को उपलब्ध होंगी। अब बुजुर्गों को इन उपचारों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

    *वृद्धजन दिवस पर उपकरण वितरण*
    अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले के कई बुजुर्गों को छड़ी और अन्य सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।

    *2 से 8 अक्टूबर तक ‘आरोग्यम निकुष्ठ कोरिया अभियान‘*
    डॉ. सिंह ने जानकारी दी कि 2 से 8 अक्टूबर तक जिले में ‘आरोग्यम निकुष्ठ कोरिया अभियान’ संचालित होगा। इसके तहत कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव, जांच, उपचार और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    Sikhar News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Related Posts

    जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ 🟦 दिनांक – 31.08.2026 🔷 निगरानी, गुंडा एवं आदतन बदमाशों सहित पूर्व अपराधियों की थाना सारंगढ़ में ली गई परेड 🔷 अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन-यापन करने दी गई समझाइश

    August 31, 2026

    जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने ली प्रथम प्रेस वार्ता

    July 20, 2026

    नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक (SP) श्री सुनील शर्मा द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई।*

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    Live Score
    Don't Miss

    जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ 🟦 दिनांक – 31.08.2026 🔷 निगरानी, गुंडा एवं आदतन बदमाशों सहित पूर्व अपराधियों की थाना सारंगढ़ में ली गई परेड 🔷 अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन-यापन करने दी गई समझाइश

    Sikhar NewsAugust 31, 2026

    🔷 दोबारा अपराध में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की दी गई चेतावनी…

    सारंगढ़ मेला ग्राउंड में जिला कांग्रेस ने किया मोदी का पुतला दहन” राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठी चार्ज की बर्बरता के विरोध में हुआ प्रदर्शन

    July 22, 2026

    जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने ली प्रथम प्रेस वार्ता

    July 20, 2026

    नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक (SP) श्री सुनील शर्मा द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई।*

    July 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    About Us
    About Us

    संपादक -गिरवर लाल जाटवर
    📞 Mobile: +91-7974830747
    📧 Email: sikharnewschainal@gmail.com

    📍 Address: Salhe, Post Chhind, Tehsil Sarangarh, District Sarangarh-Bilaigarh, Chhattisgarh – 496445

    Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ 🟦 दिनांक – 31.08.2026 🔷 निगरानी, गुंडा एवं आदतन बदमाशों सहित पूर्व अपराधियों की थाना सारंगढ़ में ली गई परेड 🔷 अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन-यापन करने दी गई समझाइश

    August 31, 2026

    सारंगढ़ मेला ग्राउंड में जिला कांग्रेस ने किया मोदी का पुतला दहन” राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठी चार्ज की बर्बरता के विरोध में हुआ प्रदर्शन

    July 22, 2026

    जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने ली प्रथम प्रेस वार्ता

    July 20, 2026
    Most Popular

    जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ 🟦 दिनांक – 31.08.2026 🔷 निगरानी, गुंडा एवं आदतन बदमाशों सहित पूर्व अपराधियों की थाना सारंगढ़ में ली गई परेड 🔷 अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन-यापन करने दी गई समझाइश

    August 31, 2026

    liquor scam: छत्तीसगढ़ में शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़, ईडी पूछेगी 30 अफसरों से सवाल

    October 1, 2025

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी समारोह:PM मोदी RSS पर डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे

    October 1, 2025
    © 2026 Sikharnews. Designed by Nimble Technology.
    • Homepage
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.