Close Menu
sikharnews.comsikharnews.com

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ 🟦 दिनांक – 31.08.2026 🔷 निगरानी, गुंडा एवं आदतन बदमाशों सहित पूर्व अपराधियों की थाना सारंगढ़ में ली गई परेड 🔷 अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन-यापन करने दी गई समझाइश

    August 31, 2026

    सारंगढ़ मेला ग्राउंड में जिला कांग्रेस ने किया मोदी का पुतला दहन” राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठी चार्ज की बर्बरता के विरोध में हुआ प्रदर्शन

    July 22, 2026

    जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने ली प्रथम प्रेस वार्ता

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    sikharnews.comsikharnews.com
    Instagram YouTube WhatsApp
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • राशिफ़ल
    • बैंकिंग
    • सरकारी नौकरी
    • अन्य
    sikharnews.comsikharnews.com
    Home»छत्तीसगढ़»जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ 🟦 दिनांक – 31.08.2026 🔷 निगरानी, गुंडा एवं आदतन बदमाशों सहित पूर्व अपराधियों की थाना सारंगढ़ में ली गई परेड 🔷 अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन-यापन करने दी गई समझाइश
    छत्तीसगढ़

    जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ 🟦 दिनांक – 31.08.2026 🔷 निगरानी, गुंडा एवं आदतन बदमाशों सहित पूर्व अपराधियों की थाना सारंगढ़ में ली गई परेड 🔷 अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन-यापन करने दी गई समझाइश

    Sikhar NewsBy Sikhar NewsAugust 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads

    🔷 दोबारा अपराध में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की दी गई चेतावनी

    🔷️ अभियान के दौरान सारंगढ़ अनुविभाग के 19 अपराधी रहे उपस्थित

    🔷️जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेंद्र पटेल के निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं पूर्व अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

    इसी क्रम में आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को थाना सारंगढ़ में पुलिस अनुविभाग सारंगढ़ अंतर्गत थाना कोतवाली, कोसीर, केडार एवं चौकी कनकबीरा के निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश, आदतन बदमाश, अवैध शराब विक्रेताओं तथा मारपीट सहित विभिन्न अपराधों में पूर्व में संलिप्त रहे व्यक्तियों की परेड एवं निगरानी बैठक आयोजित की गई।

    कार्यक्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ श्री गोविंद दीवान, थाना प्रभारी कोतवाली श्री प्रमोद यादव एवं चौकी प्रभारी कनकबीरा श्री टीकाराम खटकर द्वारा उपस्थित पूर्व अपराधियों को अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।

    🔶 अपराध से दूरी और परिवार की जिम्मेदारी का दिया संदेश
    पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश देते हुए बताया गया कि अपराध का रास्ता केवल व्यक्ति को कानून के कटघरे तक नहीं पहुंचाता, बल्कि धीरे-धीरे उसे अपने परिवार, सगे-संबंधियों और समाज से भी दूर कर देता है। अपराध के कारण व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है तथा उसके परिवार को भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
    पूर्व में अपराधों के लिए सजा काटकर वापस आए व्यक्तियों को विशेष रूप से समझाइश दी गई कि वे अपराध के दलदल से पूरी तरह बाहर निकलकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें। अपने एवं अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए मेहनत एवं ईमानदारी से जीविकोपार्जन का साधन अपनाने तथा गलत संगति से दूर रहकर अच्छे लोगों की संगति करने की सलाह दी गई।

    पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा अपराध में संलिप्त पाया जाता है अथवा आपराधिक गतिविधियों में शामिल होता है, तो उसके विरुद्ध कानून के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और उसे दंड भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। जिला पुलिस द्वारा इस प्रकार की परेड एवं निगरानी कार्यवाही का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न करने के साथ-साथ उन्हें अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

    शिखर न्यूज़ 

    Sikhar News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Related Posts

    जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने ली प्रथम प्रेस वार्ता

    July 20, 2026

    नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक (SP) श्री सुनील शर्मा द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई।*

    July 14, 2026

    दिनांक 10/07/2026 को जिला पंचायत सारंगढ-बिलाईगढ़ के सभाकक्ष में “सेवा सेतु पोर्टल” पर प्रारंभ की गई नवीन सेवाओं के संबंध में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण आयोजित किया गया

    July 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Live Score
    Don't Miss

    जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ 🟦 दिनांक – 31.08.2026 🔷 निगरानी, गुंडा एवं आदतन बदमाशों सहित पूर्व अपराधियों की थाना सारंगढ़ में ली गई परेड 🔷 अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन-यापन करने दी गई समझाइश

    Sikhar NewsAugust 31, 2026

    🔷 दोबारा अपराध में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की दी गई चेतावनी…

    सारंगढ़ मेला ग्राउंड में जिला कांग्रेस ने किया मोदी का पुतला दहन” राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठी चार्ज की बर्बरता के विरोध में हुआ प्रदर्शन

    July 22, 2026

    जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने ली प्रथम प्रेस वार्ता

    July 20, 2026

    नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक (SP) श्री सुनील शर्मा द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई।*

    July 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    About Us
    About Us

    संपादक -गिरवर लाल जाटवर
    📞 Mobile: +91-7974830747
    📧 Email: sikharnewschainal@gmail.com

    📍 Address: Salhe, Post Chhind, Tehsil Sarangarh, District Sarangarh-Bilaigarh, Chhattisgarh – 496445

    Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ 🟦 दिनांक – 31.08.2026 🔷 निगरानी, गुंडा एवं आदतन बदमाशों सहित पूर्व अपराधियों की थाना सारंगढ़ में ली गई परेड 🔷 अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन-यापन करने दी गई समझाइश

    August 31, 2026

    सारंगढ़ मेला ग्राउंड में जिला कांग्रेस ने किया मोदी का पुतला दहन” राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठी चार्ज की बर्बरता के विरोध में हुआ प्रदर्शन

    July 22, 2026

    जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने ली प्रथम प्रेस वार्ता

    July 20, 2026
    Most Popular

    जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ 🟦 दिनांक – 31.08.2026 🔷 निगरानी, गुंडा एवं आदतन बदमाशों सहित पूर्व अपराधियों की थाना सारंगढ़ में ली गई परेड 🔷 अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन-यापन करने दी गई समझाइश

    August 31, 2026

    liquor scam: छत्तीसगढ़ में शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़, ईडी पूछेगी 30 अफसरों से सवाल

    October 1, 2025

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी समारोह:PM मोदी RSS पर डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे

    October 1, 2025
    © 2026 Sikharnews. Designed by Nimble Technology.
    • Homepage
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.