जनपद सदस्य प्रतिमा बरिहा ने भड़ीसार मंडी में किया धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों के हक के साथ खड़ी है जनपद सदस्य

सारंगढ़/छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से खरीफ विपणन मौसम 2025-26 की धान की खरीदी शुरू हो गई है। कुछ समितियों में हड़ताल के कारण कुछ दिन के विलंब से खरीदी शुरू हुई है।धान खरीदी के लिए किसानों को पिछली बार की तरह इस बार भी प्रति क्विंटल 3100 रुपये के दाम मिलेंगे। धान खरीदी के लिए प्रदेश भर में 2739 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने इस बार समर्थन मूल्य पर 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। वहीं, धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए हर जिले की सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सारंगढ़ जिले में भी सभी समितियों में धान की खरीदी शुरू हो गई है । इसी खरीदी के तारतम्य में आज भड़िसार मंडी में दिनांक 21/11/2025 को धान खरीदी उद्धाटन कार्य सम्पन्न हुआ जहां पर की कृषक देवकुमार पटेल भडिसार ने 76 किंटल धान की बिक्री प्रथम की है।इस धान बिक्री उत्सव के शुभारंभ में मुख्य रूप सें क्षेत्र के जनपद सदस्य श्रीमति प्रतिमा बरिहा, सुसाईंटी अध्यक्ष दीपक साहू, पुरुषोतम, साहू, राकेश पटेल, प्रबंधक श्री मिठाई लाल साहू,पड़ प्रभारी दिनेश चन्द नामक, उमा शंकर साहू, समारू नायक श्री धर्नुधर पटेल सरपंच भड़िसार,मुरारी, किशन चौहान, आदि सम्मिलित हुए। जनपद सदस्य प्रतिमा बरिहा का मानना है कि सरकार द्वारा इस बार किसानों को अधिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इस बार ऑनलाइन टोकन भी कट रहा है। मंडी कर्मचारीयो के हड़ताल से शुरुवात में कुछ समस्याएं आई पर समय पर सभी किसानों से धान खरीदी पूर्ण कर ली जाएगी।
राजू कीर्ति चौहान की खास रिपोर्ट



