सारंगढ़।
जिला स्तरीय मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद सदस्य एवं जिला – उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा (भाजपा) श्रीमती प्रतिमा बरिहा गरिमामय रूप से शामिल हुईं।
इस अवसर पर श्रीमती प्रतिमा बरिहा ने नवविवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है, जिससे बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े, उनके परिजन, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
किशन चौहान की रिपोर्ट



